अपना दल (एस) ने महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया, नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत


शि.वा.ब्यूरो, मेरठ। अपना दल (एस) जिला ईकाई द्वारा आज सुभाषनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा मेरठ से इन्द्रपाल मलिक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विधि मंच व अलका पटेल को प्रदेश सचिव महिला मंच बनाये जाने पर उनका स्वागत भी किया गया।


     कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विधि मंच इन्द्रपाल मलिक, प्रदेश सचिव महिला मंच अलका पटेल, दीपा लोधी, वीरेंद्र चौधरी, मुनीश पटेल, मुरारीलाल, गुलवीर जाटव, गौरव पटेल, विनोद चौधरी, इमरान राणा, पंकज वर्मा, वलीचन्द पाल, पवन वर्मा, सुनील दत्त शर्मा, आरती लोधी, तरूण परिधान, सुशील स्टीफन, शहनाज,कविता त्यागी, नदीम, उस्मान, रजनी, कमला, मनु वर्मा आदि ने अपने विचार रखे।


Post a Comment

Previous Post Next Post