शि.वा.ब्यूरो, भवानीमंडी। देश में राजस्थान के ख्यातिनाम कवियों में कवि राजेश पुरोहित को आज कौन नहीं जानता। साहित्य का यह चमकता सितारा अपनी कलम चलाकर ग्रामीण क्षेत्र से साहित्यिक सफर का श्रीगणेश का आज देश की राजधानी दिल्ली में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सृजन हेतु सम्मनित हो चुका है। तीस नवम्बर शनिवार को नई दिल्ली के सर्व भाषा ट्रस्ट द्वारा इनके साहित्यिक सफर पर केंद्रित प्रोग्राम तैयार किया गया है। यह कार्यक्रम एस बी टी रेडियो ने तैयार किया। जिसका प्रसारण शनिवार शाम को किया गया।
बता दें कि श्री पुरोहित हिन्दी साहित्य के साथ ही क्षेत्रीय बोलियों में में भी रचनाएँ लिखते व काव्य पाठ करते हैं। इन्होंने राजस्थानी हाड़ौती मालवी व सोन्ध्वाणी बोलियों का भी अपनी रचनाओं में प्रयोग किया है। श्री पुरोहित की रचनाएं अमेरिका ऑस्ट्रेलिया, यूरोप कनाडा नेपाल से प्रकाशित समाचार पत्रों में नियमित छपती है। हिन्दी अब्रॉड, हम हिंदुस्तानी, शब्द संयोजन शब्द सेतु सभी पत्रिकाएं विदेशों से निकलती है जिसमे इनकी रचनाएँ प्रकाशित होती है। श्री पुरोहित साहित्य संगम संस्थान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी है, ये अखिल भारतीय साहित्य परिषद ,आगमन दिल्ली सहित कई साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े हैं।