शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज ग्राम बसेडा में जन चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारी को निस्तारण किये जाने के निर्देश भी दिये। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा कैम्प भी लगाये गये। जिसमें पात्रों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से फार्म भी भरवाये गये। जिसमे आयुष्मान योजना, पेशन, कन्या सुमंगला योजना आदि। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणपरक योजनाओं के द्वारा आम जनमानस को मिलने वाली सुविधाओं व जनसस्याओं के निस्तारण को लेकर बहुत गम्भीर है। जिलाधिकारी गांव-गांव जाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुन उनका निस्तारण करा रही है साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार की चल रही लोक कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित भी कर रही है।
जिलाधिकारी ने ग्राम बसेडा में जनसमस्याए सुनते हुए कहा कि शासन की योजनाओं को सही प्रकार से क्रियानिवत किया जाये। जिलाधिकारी ने बाल विकास एंव पुष्टाहार विभाग द्वारा लगाये गये पोषण स्टाॅल व विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅल का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों की मुख्य समस्याओं को सुन सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों केा निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराई जाये। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी व उसके लाभ दिये जाने के लिए इस कार्यक्रम का आयेाजन किया गया है ताकि ग्रामवासियों को भी कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ ले सके। उन्होने कहा कि गांव-गांव जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
उन्होने ग्रामवासियों को प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान योजना, राशन कार्ड, पेशन, के बारे में जानकारी दी। उन्होने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि पराली व गन्ने की पत्तियों का न जलाये। उन्होने बताया कि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए गांव में किसानों के पास मशीन को प्रयोग कर निस्तारण कराया जाये। जिसे किसान उपयोग कर इस समस्या का समाधान हो जायेगा। उन्होने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर व आसपास में सफाई रखे सभी इसमे सहयेाग करे। प्लास्टिक व पाॅलिथीन का प्रयोग बिलकुल न करे। उन्होने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये कैम्प में महिलाओ, किशोरियों व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सभी अपना अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करा ले।
उन्होने श्रमविभाग की योजनाओं, स्वच्छता ही सेवा अभियान, जलशक्ति अभियान, आदि अभियानों के सम्बन्ध में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने ग्राम बसेडा में पेय जल परियोजना का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, एसडीएम सदर श्रीमती अनुज मलिक, सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्रामवासी उपस्थित थे।