उ0प्र0 महिला आयोग की सदस्य डा0 प्रिंयवदा तोमर ने  की महिला उत्पीडन के प्रकरणों  जनसुनवाई, कहा-शिकायत आने पर तत्काल हो कार्यवाही


शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य डा0 प्रिंयमवदा तोमर ने आज  कलैकट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ महिला उत्पीडन एवं घरेलू हिंसा से सम्बन्धित प्रकरणो की जन सुनवाई बैठक करते हुए निर्देश दिये कि महिला उत्पीडन की शिकायत आने पर 181 द्वारा ऐसे मामलों में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चत करायी जाये। उन्होने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी न होने पर कई प्रकरण सुलझ नही पाते है। महिलाओ के अधिकारों के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराया जाये।



महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक की सुगमता की दृष्टि से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में महिला उत्पीडन की घटनाओं की समीक्षा की जा रही है, ताकि पीडित महिलाओं की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। सदस्य ने कहा कि पीडित महिलाएं अपनी समस्या महिला आयोग के समक्ष जरूर रखे। उन्होने कहा कि कोई भी पीडित महिला अपनी समस्या महिला आयोग के समक्ष रख सकती है। उन्होने कहा कि महिलाओं को स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया जाए। उनकों समझाया जाए की बच्चों के बीच में अन्तर कम होने पर महिला के शरीर को स्वास्थ्य सम्बन्धी नुकसान होता है।



महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि आज 12 पीडित महिलाओ द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये है उन आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराया जाये। आयोग की सदस्य द्वारा महिला जनसुनवाई मे एक-एक महिलाओं को बुलवाकर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान हेतू संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है। डा0 प्रिंयमवदा तोमर द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी से पीडित महिलाओं के प्रकरण आने के संबंध मे जानकारी की गयी तो जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया कि यदि किसी महिला या आम नागरिक के द्वारा पीडित महिला के संबंध मे जानकारी दी जाती है तो तत्काल 181 महिला हेल्प लाईन आषा ज्योति केन्द्र को सूचित करते हुएं पीडित महिला को संरक्षण प्रदान किया जाता है।



इस अवसर पर सीओ सिटी डाॅ0 दीक्षा शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मौ0 मुशफेकीन, बीना शर्मा ऐसोशियेट वूमन पाॅवर हैल्प लाईन,प्रभारी महिला थाना मोनिका चौहान, महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी, महिला समाख्या पूजा शर्मा, प्रभारी महिला हेल्प लाइन 181 मधु चौधरी के साथ ही अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण भी उपस्थित थे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post