जंगल की दीवाली


 

 

(नीरज त्यागी), शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।

 

दीवाली पर पिंकी चिड़िया ससुराल से मायके आयी।

चिड़िया रानी इस दीवाली तोहफ़े बहुत से लायी।।

 

टीटू भाई ने सुबह से दरवाजे पर नजर है लगायी।

बहन को आता देख उसके चेहरे पर मुस्कान आयी।।

 

सभी कर रहे मिलजुल कर दीवाली की सुंदर तैयारी।

जंगल मे साथियों की है रौशनी लगाने की तैयारी।।

 

सारा जंगल जगमगाएगा,सभी मिलकर धूम मचाएंगे।

एक दूसरे को फिर गले लगाकर दीवाली को मनाएंगे।।

 

ग़ाज़ियाबाद ( उत्तर प्रदेश ).

Post a Comment

Previous Post Next Post