गांधी विचार मंच ने मुंबई में धूमधाम से मनायी 150वीं गांधी जयंती


संजय शर्मा ''राज'', मुंबई।150 वीं गांधी जयंती के अवसर पर सामाजिक संस्था 'गांधी विचार मंचके अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता द्वारा 2 अक्टूबर 2019 को एक भव्य 'गांधी जयंती समारोहका आयोजन सोडावाला लेन मनपा उ प्रा शाळा संकुल,बोरीवली (वेस्ट),मुम्बई में किया, जहाँ पर महात्मा गांधीजी पर आधारित गीत -भजन का संगीतमय कार्यक्रम,चित्रकला प्रदर्शनी,एकांकी नाटक का आयोजन किया गया था। स्कूल के बच्चों ने बहुत अच्छा नृत्य और कविता प्रस्तुत किया और बच्चों द्वारा गांधीजी के बारे में बताया गया। उसके बाद बच्चों को सम्मानित किया गया।



           कार्यक्रम में "गांधी विचार मंच" के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता के अलावा संस्था के संयुक्त उपाध्यक्ष कानबिहारी अग्रवाल व स्नेहलता गुप्तामहामंत्री मिथलेश मिश्रासंयोजक जयप्रकाश पांडे, शिवजी गुप्ता,संजीव गुप्ता,आर यु सिंह,अशोक चौहान,यशवंत हापे,बृजमोहन अग्रवाल,पदमा गुप्तामीना गुप्ता,रेणू गुप्ता,कविता गुप्ता,गीतकार हरिश्चन्द्र,अल्पा गुप्ता,कमल गुप्ता,वैशाली गुप्ता तथा समस्त गुप्ता परिवार ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post