दीपोत्सव 


 

(मुकेश कुमार ऋषि वर्मा),शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।

 

जगमग रोशन हो हर घर

मिले नव आशा 

खील-बतासा 

दीपोत्सव का त्यौहार 

पावनपर्व दीपावली |

 

फसलों से महका है परिवेश 

कृषक भाग्य जगे 

नई उमंग, नई तरंग 

थोड़े से पटाखे 

बस थोड़ी सी आतिशबाजी 

दीपोत्सव का त्यौहार 

पावनपर्व दीपावली |

 

प्यार-स्नेह से मिलो गले 

बहे मंद-मंद शीतल समीर 

करो नव सृजन देती यही संदेश 

नूतन संकल्प लेकर मनाओ 

दीपों का त्यौहार 

पावन पर्व शुभ दीपावली |

 


ग्राम रिहावली, डाक तारौली गूजर, 

फतेहाबाद, आगरा, 283111


Post a Comment

Previous Post Next Post