श्री कृष्ण शोभायात्रा में सम्मिलित सभी अखाड़ों व झांकियां को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया

गौरव सिंघल, देवबंद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष की श्री कृष्ण शोभायात्रा में सम्मिलित सभी अखाड़ों व झांकियां को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री बृजेश सिंह, देवबंद नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल जयवीर राणा, भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, संघ के आशुतोष गुप्ता, वरिष्ठ प्रचारक पंकज जी, अशोक गुप्ता, सतीश गिरधर, सभासद श्याम चौहान, अंकित राणा, विपिन त्यागी आदि मौजूद रहे। 

व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक तायल व महामंत्री राजेश सिंघल ने बताया कि व्यापार मंडल पूरे वर्ष धार्मिक व सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देता रहता है। इसी कड़ी में श्री कृष्ण शोभा यात्रा में सम्मिलित सभी झांकियां को सम्मानित किया गया है। इस दौरान व्यापार मंडल से राजेश अजमानी, रोहित गर्ग, नीरज जैन, डॉ राहुल वर्मा, अंशुल वर्मा, सचिन शर्मा, शिवम तायल, अजय गर्ग आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post