गौरव सिंघल, देवबंद। प्रधानाचार्य डॉ.चित्रा जोशी व विद्यालय की प्रबंधन समिति ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलित किया। स्वतंत्रता और सतयुग की विचारधारा ने ना केवल देश भक्ति का रंग बिखेरा, बल्कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव ने कार्यक्रम को सशक्त और प्रेरणादायक बना दिया। इस दौरान मुख्य अथिति मनमोहन सिंह (ए.डी.जे.), ज्योतिषार्य मुकेश मित्तल, ब्रहम सिंह पुंडीर आदि रहे।
मुख्य अतिथि ब्रह्म सिंह पुंडीर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में अभिवादन, सेवा भाव, कर्तव्य परायणता जैसे मानवीय गुणों का होना आवश्यक है। आजादी के इस अवसर पर विद्यालय द्वारा हाउसवाइज कई प्रतियोगिताएं कराई गई, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत नाटक, भाषण एवं देशभक्ति गीत गाकर बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी बीच कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं द्वारा योग क्रिया कर सबको स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। कक्षा 3 से 5 तक की छात्राओं द्वारा रिबन डांस करके सबको मंत्रमुग्ध किया गया। कक्षा 9 की कांची जोशी ने श्री कृष्णा चेतावनी कविता सुनाकर धर्म परायणता की शिक्षा दी गई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. चित्रा जोशी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस और श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि सच्ची स्वतंत्रता यही है जब समाज में प्रेम, सत्य और धर्म का दीपक जलता रहे। यही स्वतंत्र भारत का स्वप्न और सतयुग का सार है। उन्होने कहा कि देश की आजादी केवल तिरंगे को सलाम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प है। कार्यक्रम का संचालन मानवी, राधिका, गौरांगी शगुन, परी, स्वरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्कर्ष वत्स, संदीप त्यागी, संजय गर्ग, प्रवीन चौधरी, सचिन त्यागी नीलम सिंघल, अंकुर राठी, शुभम शर्मा, नीलम सिंघल, अंजलि त्यागी आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।