खंडहरपन

डाँ. राजीव डोगरा, शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।  
फिर तबाही का मंजर
हर तरफ छाने लगा
गम का दरिया
फिर चारों ओर बहने लगा है।
करते थे जो आधुनिकता का दावा
अपने वहम में
पुरातत्व में उनका
अस्तित्व फिर खोने लगा है।
मानने थे जो अपनी सत्ता
आसमान से भी ऊंची
पर्वतों के नीचे उनका
अहम दमन होने लगा है।
करते थे जो परिहास
औरो की कमियों पर
आज उनके दर्प पर
कुदरत का अट्टहास होने लगा है।
युवा कवि व लेखक गांव जनयानकड़ (कांगड़ा) हिमाचल

Post a Comment

Previous Post Next Post