शि.वा.ब्यूरो, सहारनपुर। जनपद के वार्ड 28 तकिया क्षेत्र में पंजाब डेरी से लेकर श्रीराम प्रभु तक सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम, पार्षद मंसूर बदर और आसिफ अंसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने खुदाल चलाकर और नारियल फोड़कर संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि हमारा लक्ष्य सहारनपुर को बिना भेदभाव के विकसित शहर बनाना है। उन्होंने सबका साथ सबका विकास - सबका विश्वास के मंत्र पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर ज़फ़र अंसारी, सईद सिद्दीकी, आबिद अंसारी, अकबर अंसारी, क़सीम अहमद, ग़ालिब शाह, क़ासिम मिर्जा और हरप्रीत सिंह भी मौजूद रहे।
महापौर, विधायक और पार्षदों ने संयुक्त रूप से किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन
byHavlesh Kumar Patel
-
0