शि.वा.ब्यूरो, खतौली। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार एवं तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता द्वारा तहसील के ग्राम सिकन्दरपुर कला में गेंहू की फसल के क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने खेत की भूमि का खसरा व नक्शे की जांच के उपरान्त फसल का सर्वे किया। दोनो अफसरांे ने फसल के औसत आंकलन के आधार पर फसल का सर्वे कर गेंहू की कटिंग करायी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने किसानों का आहवान किया कि वे मध्यस्थ व्यक्ति का परित्याग करते हूुए समस्त किसान अपनी गेंहू की फसल सरकारी क्रय केन्द्र पर ही विक्रय करें, जिससे सही मूल्य पर किसानो की फसल का विक्रय हो सके। उन्होंने बताया कि फसल की क्रॉप कटिंग के माध्यम से ही औसत उपज व उत्पादन के आकडे तैयार किये जाते है। उन्होंने कहा कि किसान किसी बिचैलियों के बहकावे में न आयें और अपना अनाज नजदीकी सरकारी क्रय केन्द्र पर ही बेचे।
तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने किसानो बताया कि सभी किसानो को दैवीय आपदाओ से होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए फसल का बीमा भी जरूरी कराना चाहिए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की दैवीय आपदा से नुकसान होने पर आपको अधिक समस्या का सामना न करना पडे। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल सहित अन्य किसान आदि सम्बन्धित लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।