शि.वा.ब्यूरो, बुढ़ाना। प्राथमिक विद्यालय भसाना में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग कन्हैया पटेल के निर्देशन में डॉ. राजीव कुमार द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस एवम हरित योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बाल कल्याण समिति के सदस्य डाॅ. राजीव कुमार ने बताया कि जिस प्रकार योग हमारे मन और तन को पोषण देता है उसी प्रकार वृक्षारोपण और स्वच्छता से धरती को पोषण मिलता है, जिससे आने वाली पीढ़ी के लिये स्वास्थ्य व स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित होगा। उन्होंने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हरित योग एक ऐसी पहल है जिसमें योग को वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान के साथ जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि हरित योग योग और प्रकृति संरक्षण का अनोखा संगम है। उन्होंने कहा कि हरित योग प्क्ल्- 2025 के 10 प्रमुख कार्यक्रमों में से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।
हरित योग का आयोजन इण्डियन योग एसोसिएशन यू पी स्टेट चैप्टर कमेटी के अध्यक्ष पीयूष कांत मिश्रा एवं सचिव अमित गर्ग के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरित योग का यह रूप व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बेहतर करेगा और धरती की हरियाली को दर्शायेगा। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापक मीनू सिंह, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सदस्य शिवराज सिंह एवं बालिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।