गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की कोतवाली मंडी पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से 235 ग्राम चरस बरामद हुई है। एक तस्कर महिला से चरस खरीदकर सप्लाई करता था। कोतवाली मंडी पुलिस को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हनुमान चौराहे पर शकलापुरी रोड से नशा तस्कर मुस्तकीम निवासी खान आलमपुरा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह पहले चरस को खुद इस्तेमाल करता था। उसके बाद बाकी नशा करने वालो को बेचता था। उसने यह चरस रसूलपुर की एक महिला से खरीदी थी। इसके अलावा पुलिस ने दूसरे नशा तस्कर साहिल निवासी पुल खुमरान को भी चरस के साथ गिरफ्तार किया है।