गौरव सिंघल, देवबंद। महाराष्ट्र विधानसभा और उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार जीत से भाजपाई गदगद है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवबंद नगर के शास्त्री चौक पर जीत का जश्न मनाते हुए भारत माता की जयघोष के साथ मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में नौ सीटों में से सात पर भाजपा ने विजय प्राप्त की। इतना ही नहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी की रिकार्ड जीत भाजपा की विचारधारा और सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास नारे की सार्थकता की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 के लिए जी- जान से जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर विकास त्यागी, अभिषेक त्यागी, राजेश अनेजा, राममोहन सैनी ने भी विचार रखें। इस मौके पर अजय गर्ग, मुर्तजा कुरैशी, जोगेंद्र जाटव, रंजीत वाल्मीकि, अमित राणा, सुनील धीमान, मनीष त्यागी, अश्वनी मित्तल, विश्वकांत शर्मा, सौरभ बंसल, श्याम सिंह सैनी, सचिन सैनी, बबलू सैनी, राजीव धीमान, मोहम्मद सिराज, डा. सचिन, आलोक खटीक, सुमन धीमान, मोहम्मद रिजवान, अजय जाटव, मोहम्मद फैयाज, शहजाद अली, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।
महाराष्ट्र विधानसभा और उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत से गदगद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया
byHavlesh Kumar Patel
-
0