गजराज सिंह राणा ने हरियाणा में भाजपा की जीत को पार्टी की नीतियों की जीत बताया

गौरव सिंघल, देवबंद।  हरियाणा में भाजपा की जीत पर भाजपा नेता व पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा की जीत पार्टी की नीतियों की जीत है। श्री राणा ने कहा कि हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अधिकांशत: लोगों को विश्वास था कि भाजपा अपने विकास और सुशासन के बल पर जनता के दिल पर राज करेगी। भाजपा का नारा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास भी कारगर सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ जिम्मेदार चैनलों ने अपने पूर्व अनुमान में भाजपा की हार का समाचार दिया था जो निराधार साबित हुआ है। गजराज सिंह राणा ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भी भाजपा सभी सीटों पर विजयी होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post