राजेश जैन के नेतृत्व में एसडीएम से मिले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारी

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष राजेश जैन के नेतृत्व मे व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी मोनालिसा जोहरी से भेंट की तथा उन्हें नगर की समस्याओ से अवगत कराया। नगर की जर्जर विद्युत व्यवस्था के बारे मे बताते हुए राजेश जैन ने उपजिलाधिकारी को बताया कि नगर की विद्युत व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने बताया कि किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के लाइट बंद कर दी जाती है और अधिकारियों द्वारा सही जवाब भी नहीं दिया जाता। उपजिलाधिकारी से मिलने वालों में राजेश जैन सहित तहसील अध्यक्ष मदन छाबड़ा, संयुक्त महामंत्री मुकेश तायल, युवा अध्यक्ष रवि ग्रोवर, नगर उपाध्यक्ष संजय जैन व नगर कोषाध्यक्ष भावेश गुप्ता आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post