विश्व चैंपियन देश बना

डॉ. दशरथ मसानिया,  शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।

सन दो हजार सात में,आया धोनी राज।
टी ट्वेंटी के मेच में,देश बना सरताज।।1
फिर सन चौबीस में, रोहित किया कमाल।
स्वर्ण पदक जीत लिया,जनजन है खुशहाल।।2
टास जीत निर्णय लिया,पहले बल्लेबाज।
विराट विराट देखते, लंबी पारी आज।।3
एक छिहत्तर रन बना, बड़ा नहीं इस्कोर।
गेंदबाज मेहनत किए,कसते दोनों छोर।।4
हार्दिक ने तोड़ दिया, अफ्रीका आधार।
सत्रह ओवर में हमें,जीत भयी साकार।।5
सूरज गेंद झेलकर, किया बड़ा उपकार।
हा हा अफ्रीका करे, भारत जय जय कार।।6
बुमराह गेंदबाज से,कांपे बल्लेबाज।
धीरे-धीरे चल दिए,सारे होत निराश।।7
बुमराह टूर्नामेंट का, जीता आज इनाम।
मेन आफ द मैच में,विराट किया शुभ काम।।8
सात रन से जीतकर, नाच उठे वनमोर।
वर्ल्डकप को चूमते, करते मस्ती जोर।।9
विश्व चैंपियन देश बना,टी ट्वेंटी में आज।
भारत ऐसा वार किया, जैसे पंछी बाज।।10
दरबार कोठी 23, गवलीपुरा आगर, (मालवा) मध्यप्रदेश

Post a Comment

Previous Post Next Post