हम नलखेड़ा के रहनेवाले (गौरव दिवस पर विशेष)
डॉ. दशरथ मसानिया,  शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र। 
सीधे सच्चे भोले भाले।
बगलामुखी के भक्त निराले।।
मालव माटी  खेलन हारे।
देश धर्म को सदा विचारें।।
संस्कृति  संस्कार वाले।
हम नलखेड़ा के रहनेवाले।।1

अतिथियों के सत्कार वाले।
संत महात्मा भक्तों वाले।।
अच्छे स्वास्थ्य सेहत वाले।
लोग मैया के मतवाले।।
दाल बाफला खाने वाले।
क्रोध ईर्ष्या पीने वाले।।
परोपकारी भाव वाले।
हम नलखेड़ा के रहनेवाले।।2

लाखुन्दर जल पीने वाले।
रोज भजन सुनाने वाले।।
दान-पुण्य करने वाले।
सत्य अहिंसा के रखवाले।।
माता के गुण गाने वाले।
पीताम्बर को धारण करते
घंट नगाड़ा वादन करते।।
मैया की हम पूजन करते।
सुबह शाम आरती करते।।
प्रेम भाव से जीने वाले।
हम नलखेड़ा के रहनेवाले।।3

 रामायण के भी ज्ञान वाले।
चालिस मंडल पढ़ने वाले।।
पीड़ा हरती माता सारे।
यहां नित होते हैं भंडारे।।
श्रीनाथजी मंदिर वाले।
खेड़ापति हनुमान वाले।।
सभी जीव है  भोले-भाले
हम नलखेड़ा के रहने वाले।।4

तीन नदी पर बना है सागर ।
सुंदर झरने जिला है आगर।।
कुंडालिया है अटल सरोवर।
नलखेड़ा की हैं बड़ी धरोहर।।
धान मंडी लगती भारी।
सीएम राइस शिक्षा धारी।।
ऐतिहासिक पहचान वाले।
हम नलखेड़ा के रहने वाले।।5

 साहित्य के रचते भंडारे।
देश द्रोही को मारन वारे।।
बेल बबूल शीशम वाले।
बरगद नीम पीपल वाले।।
हिरण बटेर बाघ वाले।
ऐसे जंगल हमने पाले।।
धर्म ज्योतिष ज्ञान वाले।
हम नलखेड़ा के रहनेवाले।।6

चाय कचोड़ी पोहा वाले।
दाल बाफला खाने वाले।।
नित उठ पानी पीने वाले।
योगा आसन करने वाले।।
संतरा फल बोने वाले ।
खूब मेहनत करने वाले।।
खेत उपवन घूमन वाले।
फलों का रस पीने वाले।।
स्वच्छ छवि को रखने वाले 
हम नलखेड़ा के रहनेवाले ।।7

मान और सम्मान वाले।
आन -बान व शान वाले।। 
धोती कुरता साफा वाले।
लेंहगा लुगड़ी चुनरी वाले।।
मेहनतकश मजदूरी वाले।
निजी या सरकारी वाले।।
सुख दुःख में साथ निभा लें 
हम नलखेड़ा के रहने वाले।।8
प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तनोड़िया, जिला- आगर (मालवा) मध्यप्रदेश
Comments