केएल जनता इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई

शि.वा.ब्यूरो, देवबंद। केएल  जनता इंटर कॉलेज देवबंद में स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अपने संबोधन में कहा कि स्वामी जी का कथन था संघर्ष जितना बड़ा होगा जीत उतनी ही शानदार होगी। यह उज्जवल भविष्य के लिए नीव की तरह है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का सभी से आह्वान किया। 

कॉलेज प्रबंधक दीपक राज सिंघल ने अपने संबोधन में कहा की स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो के संबोधन में जैसे ही भाईयो और बहनों कहा पूरा सम्मेलन तालियों से गूंज उठा। उन्होंने कहा स्वामी जी सनातन धर्म भारतीय संस्कृति एवं उच्च आदर्शों की प्रति मूर्ति है। सिंघल ने इस अवसर पर नव मनोनीत नगर भाजपा अध्यक्ष अरुण गुप्ता का पटका पहनाकर स्वागत करते हुए उनको हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य राजकुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए अत्यधिक प्रेरणा एवं मार्गदर्शन के रूप में है। जिससे वह अपना आदर्श भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम में राममोहन सैनी, विकास पुंडीर, रविंद्र चौधरी, बिट्टू, जोगेंद्र जाटव, अश्वनी मित्तल, टिंकू जाटव, बलदेव राज, ओंकार, सचिन धीमान, प्रियांशु, आदेश आदि अनेको अतिथि एवं शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Post a Comment

Previous Post Next Post