शि.वा.ब्यूरो, देवबंद। भगवान श्री राम जी का अयोध्या में नव निर्मित भव्य और दिव्य मंदिर बनकर तैयार है। 22 जनवरी को वैदिक मंत्रो के उच्चारण के बीच श्री रामलला उसमें विराजमान होंगे, उसी सन्दर्भ में अयोध्या जी में पूजित अक्षत का घर-घर जाकर वितरण किया जा रहा है। इसी कडी में आज राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग कुंवर बृजेश सिंह ने नगर में घर-घर जाकर अक्षत वितरण किया। उनके साथ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विपिन गर्ग, जिला उपाध्यक्ष यशवंत राणा, भारतीय जनता पार्टी के देवबन्द नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, भाजपा नागल के अध्यक्ष हरीश त्यागी, भाजपा बड़गाव के अध्यक्ष रविंद्र राणा, महामंत्री राजेश अनेजा, राम मोहन सैनी, सभासद रविंद्र चौधरी, श्याम चौहान, उपाध्यक्ष विनय कुछल, राहुल बाल्मीकि, लक्की वर्मा, शुभम त्यागी, वैभव अग्रवाल, अलोक खटीक, अमित गर्ग, जोगिंदर जाटव, दीपक जाटव, अजय जाटव, रणजीत जाटव, टिंकू जाटव, रेणु दत्ता, दुर्गेश शर्मा, उमा छिब्बर सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने जगह- जगह उत्साह से स्वागत किया और पुष्प वर्षा की।