श्री राम कृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज ने निकाली मतदाताओं को जागरूक करने हेतु एक विशाल रैली

शि.वा.ब्यूरो, देवबंद। श्री राम कृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान दिवस के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु एक विशाल रैली प्रधानाचार्य अरुण कुमार  गोयल के नेतृत्व में निकाली गई। रैली विद्यालय श्री राम कृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज  रेलवे रोड देवबंद से प्रारंभ होकर सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल पोलिंग बूथ से निकलते हुए लाजपत नगर कॉलोनी के रास्ते, इंडस्ट्रियल एरिया से पोलिंग बूथ जनता इंटर कॉलेज देवबंद शिव विहार कॉलोनी प्रभात नगर गणेशपुरम संत नगर कॉलोनी से विद्यालय पहुंची। 

रैली में वरिष्ठ अध्यापक अरूणकान्ति चक्रवर्ती, मुख्य संयोजिका अध्यापिका ममता वर्मा, संचालक अध्यापक राधेश्याम राणा सहित प्रीति तोमर, अनिता बंसल, सत्येंद्र कुमार, राजकुमारी, शैलेश कुमार, राखी शर्मा, कविता, प्रीति तोमर, वैशाली, ममता, कुलदीप, नेहा ठाकुर, नीतू शर्मा, डोली, दीपा, प्रिया, मुकेश इत्यादि अध्यापक-अध्यापिकाओं ने साथ रहकर सहयोग किया। विद्यार्थियों द्वारा नारे लगाते हुए ना जाती ना धर्म पर वोट लगेगी कर्म पर सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो उत्साहित मन से रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पूर्ण सहयोग रहा।




Post a Comment

Previous Post Next Post