लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव विनोद कुमार ने किया गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण

शि.वा.ब्यूरो, सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव विनोद कुमार ने जनपद के ब्लाक नागल में सरसीना गो आश्रय स्थल एवं ब्लाक रामपुर मनिहारान में नन्दपुर गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव द्वारा निर्देश दिये गये की रात्रि में केयर टेकर की व्यवस्था प्रत्येक गो आश्रय स्थल पर सुनिश्चित की जाये। 

उन्होंने कहा कि गोवंश को चारा-पानी देते समय राजकीय कर्मचारी उपस्थित रहे, जिसकी देखरेख में गोवंश को चारा इत्यादि दिया जाये। उन्होंने कहा कि गोआश्रय स्थल को स्वावलम्बी बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाये। विशेष सचिव द्वारा निर्देश दिये गये की 16 जनवरी 2024 से पूर्व समस्त निराश्रित गोवंश को गोआश्रय स्थलों पर संरक्षित कर दिया जाये। निरीक्षण के समय एसडीएम अंकुर वर्मा, मुख्य पशुचकित्साधिकारी डा० एसपी सिंह गौर, उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी सदर सहारनपुर व देवबन्द मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments