उत्तर प्रदेश संस्कृति उत्सव 2023 जनपद स्तर पर 10 जनवरी को

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। संस्कृति  विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संस्कृति उत्सव 2023 जनपद के विभिन्न जिलों में मनाया जा रहा है, इसी क्रम में आज सदर तहसील के अतिरिक्त बुढ़ाना, खतौली, जानसठ तहसील में संगीत गायन वादन तथा नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं के मध्य प्रतियोगिता आयोजन जनपद स्तर पर  किया गया।

डीएवी इन्टर कॉलेज आर्य समाज रोड मुजफ्फरनगर में संस्कृति उत्सव 2023 का उदघाटन प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मेन्द्र शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार सैनी द्वारा किया गया
 इस आयोजन को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका जैन कन्या इन्टर कॉलेज नई मण्डी की प्रधानाचार्य कंचन प्रभा शुक्ला, वैदिक पुत्री कन्या इन्टर कॉलेज नई मण्डी की प्रधानाचार्य राजेश कुमारी, आर्य कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य कुसुम लता रही।  कार्यक्रम का संचालन  भारत भूषण अरोरा द्वारा किया गया। निर्णायक की भूमिका में  डॉक्टर गीता शर्मा, दीपा सोनी, शैली रंजन, डॉक्टर बंदना राय, शिवानी गुप्ता रही । 
इस अवसर पर उप विद्यालय निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार त्यागी, एमएम इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य डॉक्टर विनीत चौहान, ग्रेन चेंबर इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा, केके जैन इन्टर खतौली के प्रधानाचार्य अनुराग जैन, कला अध्यापक राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के कला अध्यापक अनिल कुमार, रसायन प्रवक्ता अजय पाल, अब्दुल सत्तार, मोहिब हसन, मोनिका रानी का विशेष योगदान रहा   ,कार्यक्रम का संचालन भारत भूषण अरोरा ने किया। कार्यक्रम के जिला नोडल  प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि जनपद में स्थान प्राप्त करने वालों को 15 जनवरी 2024 तक मण्डल स्तर पर प्रतिभाग करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post