संस्कृति उत्सव 2023 का आयोजन डीएवी इण्टर कॉलेज में 10 जनवरी को

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला विकास अधिकारी मत्स्य नाथ त्रिवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति-हमारी पहचान के अन्तर्गत संस्कृति उत्सव-2023 उ0प्र0 के ग्रामीण एवं शहरी दोनो क्षेत्रों में ऐसे कला साधकों की बहुतायत है, लेकिन पहचान के अभाव में वह अधिकांशतया नेपथ्य में है। यह महत्वपूर्ण है कि उनकी कला प्रतिभा को सामने लाया जाये और उनकी कला सामर्थ्य में विकास के उपक्रम जुटाये जाये, जिससे कि वह कला एवं संगीत की मुख्य धारा जुड़कर प्रदेश एवं देश का मान बढ़ा सकें।

उन्होंने बताया कि शास्त्रीय एवं लोक संगीत की उपर्युक्त पृष्ठभूमि में उत्तर प्रदेश के सभी अबलों में ऐसे कलाकारों की पहचान कर उन्हें उनकी योग्यतानुसार मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित एवं समृद्ध करने उद्देश्य से ही संस्कृति विभाग, उ०प्र० द्वारा उत्तर प्रदेश पर्व-हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अन्तर्गत ‘‘संस्कृति उत्सव-2023’’ तहसील स्तर पर दिनांक 8.01.2024 को सम्पन्न किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलों के कलाकारों की प्रतिभा की पहचान करने हेतु 25 दिसम्बर 2023 से 24 जनवरी 2024 तक संस्कृति उत्सव 2023 का आयोजन प्रदेश भर में किये जाने के निर्देश दिये गये हैं उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर संस्कृति उत्सव 2023 के प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु तिथि एवं स्थान निर्धारित किया गया है उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को डीएवी इण्टर कॉलेज में संस्कृति उत्सव 2023 का आयोजन किया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post