असम राइफल्स ने जगह-जगह क्रिसमस दिवस मनाया

मदन सिंघल, शिलचर। असम राइफल्स ने मणिपुर के तामेंगलोंग, जिरिबाम और  नोनी जिलों में क्रिसमस मनाया गया। स्थानीय लोगों के साथ क्रिसमस मनाने के लिए वहाँ के बच्चों महिलाओं यूवाओं एवं बुजुर्गों में काफी उत्साह देखा गया। असम राइफल्स के जवानों ने स्थानीय चर्चों में क्रिसमस केक बांटे और उसके बाद उत्सव में सभी की उत्साहपूर्ण और व्यापक भागीदारी देखी गई।  जिरीबाम के फेथोल गांव में क्रिसमस समारोह के दौरान असम राइफल्स द्वारा प्रदान की गई सहायता अपनी तरह की पहली घटना है जिसके लिए स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय कार्य के प्रति बहुत आभार व्यक्त किया है।

पिछले कुछ वर्षों में स्थानीय लोगों और असम राइफल्स के बीच साझा किए गए सौहार्द ने सकारात्मक आभा प्रदान की है और क्षेत्र में शांति और स्थिरता को मजबूत किया है।  इस उत्साहजनक प्रवृत्ति को और मजबूत करने के अपने प्रयास में, असम राइफल्स ने सामुदायिक सेवा में भाग लिया और 25 दिसंबर 2023 को मणिपुर के तामेंगलोंग, जिरीबाम और नोनी जिलों में अपने जिम्मेदारी वाले क्षेत्र के विभिन्न स्थानों यानी न्यू कैफुंडई, कैमाई, बोरोबेकरा और नुंगबा में पूरे उत्साह के साथ क्रिसमस मनाया। 


Comments