माँ राणि सति के जन्म दिन पर कीर्तन भजन एवं छप्पन भोग का आयोजन किया

मदन सिंघल, शिलचर। श्री नारायणी शक्ति धाम टृस्ट द्वारा मेहरपुर में माँ राणि सति दादी का भव्य मन्दिर बनाया गया जिसकी भूमि धर्मपरायण सीता देवी रतनलाल जालान द्वारा भेंट की गई। इसमें अन्य देवी देवताओं के भी मंदिरों की स्थापना की गई है, इससे सालभर धार्मिक आयोजन किया जाता है। । मुख्य आकर्षण धर्मपरायण बबीता विष्णु अग्रवाल द्वारा छप्पन भोग का भव्य आयोजन किया गया। सभी भक्त महिलाओं को तिलक उपहार एवं जलपान के साथ स्वागत किया गया। 

आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। माँ राणि सति दादी के जन्म दिन पर आनंदी देवी भगवती प्रसाद कनोई द्वारा  भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने भजन कीर्तन कार्यक्रम किया

Comments