प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत जनपद में कुल 19 लाभार्थी लाभान्वित होंगे

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। सहायक निदेशक मत्स्य ने सूचित किया है कि जनपद में प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना वर्ष 2023-24 के तहत विभिन्न परियोजनाओं में निजी भूमि पर तालाब निर्माण व निवेश योजना में 06, बायोफ्लाक पाण्ड निर्माण में 02, लघु आरएएस में 01, मध्याकार आरएएस मे 1, वृहद आरएएस में 1, साइकिल विद आइस बॉक्स में 1, मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स में 3, थ्री व्हीलर विद आइस बाक्स मे 1, इन्सुलेटिड व्हीकल में 1, मत्स्य बीज हैचरी निर्माण में 1, लघु फीड मील  2 टन प्रतिदिन में 1, का चयन हुआ है। इस प्रकार जनपद में कुल 19 लाभार्थी लाभान्वित होंगे।

मत्स्य विभाग की दूसरी महत्वपूर्ण योजना मुख्यमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना वर्ष 2023-24 के तहत जनपद में इस योजना मे सुधारे गए ग्रामसभा व अन्य पट्टे के तालाबों में प्रथम वर्ष निवेश योजना में 5 लाभार्थी लाभान्वित होंगे। प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना मे जहां निजी क्षेत्र में मत्स्य विकास को बढावा मिलेगा, वहीं मुख्यमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना से ग्रामसभा के तालाबों में मत्स्य उत्पादन में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि जनपद की समस्त परियोजनाओं के चयनित लाभार्थी प्रथम किश्त का कार्य मानकनुरूप तत्काल पूर्ण करा लें, जिससे कि डीबीटी के माध्यम से उनको अविलम्ब अनुदान की धनराशि प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि  आवेदनों की स्वीकृत या अस्वीकृत स्थिति कारण सहित जनपद के विभागीय पोर्टल https://fisheries.up.gov.in पर लॉगइन कर देखा जा सकता है।

Comments