मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने किये माँ शाकुम्भरी देवी मन्दिर में पूजा अर्चना, अमृत सरोवर का निरीक्षण कर किया पौधारोपण

शि.वा.ब्यूरो, सहारनपुर। यूपी सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अपने इस कार्यकाल में शुक्रवार को पहली बार सहारनपुर पहुंचकर मां शाकंभरी सिद्धपीठ पर  माथा टेका और यज्ञ एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना भी की।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र आज जनपद में करीब  12:00 बजे सिद्ध पीठ पर पहुंचे और सबसे पहले भूरादेव दरबार में माथा टेका इसके बाद उनका काफिला मां शाकंभरी दरबार में पहुंचा जहां उन्होंने मां भगवती की पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित संदीप हमदान ने संपन्न कराई। उन्होंने यज्ञ में आहुति भी प्रदान की। पूजा-अर्चना संपन्न करने के बाद उन्होंने मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह के कार्यालय में प्रसाद भी ग्रहण किया। लगभग डेढ़ घंटा वह शाकंभरी सिद्ध पीठ में रहे। 
मुख्य सचिव बनने के बाद उनका सिद्धपीठ में यह उनका पहला आगमन था। उन्होंने शंकराचार्य आश्रम के व्यवस्थापक महंत सहजानंद ब्रह्मचारी जी महाराज से आशीर्वाद भी लिया। पूजा- अर्चना के बाद उन्होंने ग्राम मिरगपुर पंजूवाला में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और उसके किनारे पौधारोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सरोवर जीवंत करने तथा उनकी देखभाल करने के निर्देश भी दिए। 
इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा, एडीएम एफ रजनीश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, दिलीप गुप्ता के अलावा जनपद स्तरीय अधिकारी तथा एसडीएम बेहट दीपक कुमार, सीओ रुचि गुप्ता, तहसीलदार प्रकाश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुजफ्फराबाद योगेश पुंडीर, खंड विकास अधिकारी कौशल कुमार सिंह, आडियो पंचायत जय सिंह, प्रधान नेहा राणा, मोहर सिंह राणा आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post