राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन पर पुष्प वर्षा की

शि.वा.ब्यूरो, देवबंद। नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन रेलवे रोड स्थित जनता इंटर कॉलेज से  प्रारंभ होते हुए इंडस्ट्रियल एरिया, रेलवे रोड, सुभाष चौक, शास्त्री चौक, नेचलगढ़, अनाज मंडी, मेन बाजार से होता हुआ जनता इंटर कॉलेज में जाकर समाप्त हुआ। नगर वासियों द्वारा पथ संचलन में चल रहे स्वयंसेवकों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। वहीं माताओ द्वारा स्वयं सेवकों की आरती के साथ पूजा की गई। नगर में  सभी लोग स्वयंसेवकों के ऊपर पुष्प वर्षा कर रहे थे। स्वयंसेवक एक आर्मी की तरह एक कतार में चल रहे थे। पूर्ण रूप से गणवेश धारण किए हुए हाथ में दंड लिए हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक द्वारा प्रतिभागिता के साथ पद संचलन किया गया। जिसमें पीछे की ओर जीप में पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं नगर प्रशासन भी पूर्ण रूप से मुस्तैद रहा। नगर कोतवाल सूबे सिंह स्वयं पथ संचलन के साथ चलकर  स्थिति को पूर्ण रूप से अपने हाथ में लिए हुए थे।

Comments