मदन सिंघल, सिलचर। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अपर महानिदेशक पूर्वोत्तर अंचल बिनोद कुमार सिंह द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप केन्द्र, एवं ग्रुप केन्द्र परिसर में स्थित सीआईएटी स्कूल, रेंज कार्यालय, संयुक्त अस्पताल आदि अन्य कार्यालयों का दौरा किया। इस अवसर पर ग्रुप केन्द्र सिलचर के क्वार्टर गार्ड में अपर महानिदेशक द्वारा गार्ड की सलामी ली गयी।
अपर महानिदेशक ने जवानों व अधिनस्थ अधिकारियों के बैरक एवं रसोईघर का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने केफैटेरिया, बारबर शॉप, स्टोर, एम0टी0 पार्क, बेतार केन्द्र तथा कार्यालय परिसर का जायजा लिया। उन्होंने संयुक्त अस्पताल के दौरे के दौरान अस्पताल में ईलाजरत मरीजों का हाल-चाल पूछा एवं उन्हे फलों की टोकरी भेंट किया।
इस अवसर पर उन्होंने अधिकारीयों एवं जवानों के समस्यों को सुना तथा उनके निराकरण हेतु उचित मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने बल को नई ऊचाँई पर पंहुचाने हेतु कई सुझाव दिये तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस ग्रुप केन्द्र में किये गये अच्छें कार्यों को सराहा। दौरे के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक हरपाल सिंह ने अपर महानिदेशक बिनोद कुमार सिंह की अगुवाई की।