होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के कराटे खिलाड़ियों का स्टेट लेवल में चयन हुआ

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। विद्यालय जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी एवं होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा के संयोजन में मंडलीय बालक बालिका कराटे प्रतियोगिता डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित की गयी, जिसका शुभारंभ एनएफसी प्रभारी व राजकीय इंटर कॉलेज मेहलकी के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने किया।

प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सहारनपुर मंडल के कई विद्यालयों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं खेल प्रशिक्षकों का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 और 19 बालक-बालिका वर्ग मे 33 भाग वर्ग में जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी से 27 बालिकाओं का चयन हुआ। शेष दो बालिकाएं डीएवी इंटर कॉलेज से, एक बालिका होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा से, एक बालिका सनशाइन एकेडमी से, एक बालिका जनता इंटर कॉलेज हरसोली से तथा एक बालिका जैन कन्या इंटर कॉलेज प्रेम पुरी से चयनित हुई है।

बालक वर्ग की प्रतियोगिता में सहारनपुर से आकाश, हर्षित व अंकुर, जनता इंटर कॉलेज हरसोली से सुभान चैधरी, नावेद व साबिर अली, डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ से विदित कुमार, आर्यन व मोहम्मद रोहिल, होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज से दिव्यांशु, हर्षित गुप्ता व नैतिक, सनशाइन पुरकाजी से कृष्ण पाल, अर्णव, उत्कर्ष, अर्हम व प्रिंस अभिराज, डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर से देव, आन मोहम्मद व ओंमकार, स्टेपिंग स्टोन पब्लिक स्कूल से अक्षत गोयल, एस एस इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर से अनिकेत का चयन हुआ है। ये सभी प्रतिभागी 18 सितंबर से 21 सितंबर तक अयोध्या में प्रतिभाग करेंगे।

इस अवसर पर प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सत्यकाम तोमर, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर राहुल कुशवाहा, गया प्रसाद प्रजापति, अशोक कुमार पटेल, प्रवेश कुमार, विकास कुमार शर्मा, प्रियंका शर्मा, रचना रावत, डॉक्टर सविता प्रजापति, अर्निका त्यागी, मधु यादव, मनोज बालियान, नीरज सैनी व नितिन कुमार आदि का विशेष योगदान रहा है। जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी में शारीरिक विज्ञान की शिक्षक सुमन रूलानिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।



Comments