प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, श्याम बंसल, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव, मुख्य समन्वयक संजय शर्मा एवं शिक्षकों ने श्री कृष्ण की आरती की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कृष्ण जी के जन्म को एक नृत्य नाटिका द्वारा प्रस्तुत किया। छात्रों की प्रस्तुति ने सभी के मन को मोह लिया था। मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

विद्यालय के निदेशक डॉ० सुशील गुप्ता ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी को जन्माष्टमी एवं गोकुलाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि विष्णुजी के दशावतारों में से आठवें और चैबीस अवतारों में से बाईसवें अवतार श्रीकृकृष्ण के जन्म के जन्मोत्सव को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पुराणों के अनुसार श्रीकृकृष्ण त्रिदेवों में से एक भगवान विष्णु के अवतार हैं। उन्हांेने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए सभी को कृष्ण के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने राधा, कृण, नारदमुनि, शिव,मीरा, सीता, राम आदि के स्वरूपों में बच्चों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन कक्षा-5 के आरव गोयल और दर्शाता सोनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।



Comments