श्री झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी पर श्रावण मास के उपलक्ष्य में निरन्तर आयोजित हो रही संध्याकालीन महाआरती का समापन किया

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। श्री झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी पर श्रावण मास के उपलक्ष्य में संध्याकालीन महाआरती के मुख्य यजमान परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर महा आरती कराई गई और श्रावण मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा एवम रक्षाबंधन के पर्व पर इस महाआरती को विश्राम देते हुए संध्याकालीन महाआरती में मुख्य यजमान संजीव अग्रवाल संग उपासना अग्रवाल एवम संदीप अग्रवाल संग प्राची अग्रवाल, संजीव कुमार शर्मा प्रधानाचार्य संग शशि भारद्वाज, नोज उपाध्याय संग शशि उपाध्याय, संजय गोस्वामी संग ऐश्वती गोस्वामी, विजय शंकर गोयल संग प्रतिभा गोयल, सुनील पयाल संग विनीता पयाल एवम श्री झारखंड महादेव देवालय समिति परिवार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु शिव भक्त महा आरती में शामिल रहे और भोले बाबा का अभिषेक कर श्रंगार किया गया। अनुराग शास्त्री द्वारा संपूर्ण श्रावण मास में महाआरती से पहले बाबा का अभिषेक एवम श्रंगार पूर्ण मंत्रोच्चारण से किया गया आज विश्राम दिवस पर 108 दीपक प्रज्ज्वलित कर सभी श्रद्धालुओं द्वारा महाआरती की गई। 

कार्यक्रम में संरक्षक वेद प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष सुधीर गोयल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सूरी, सचिव तरुण सूरी,  कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, मदन छाबड़ा, सचिन साहनी, संदीप अग्रवाल, संजीव कुमार शर्मा प्रधानाचार्य, प्रमोद अग्रवाल, सुनील बजाज, हरिओम टंडन, प्रदीप गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, अंकुर तायल, आतिश गुप्ता, कमल कुमार, डॉक्टर चंद्र मोहन शर्मा, अजय भार्गव, संजय गोस्वामी, सुनील दत्त शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता, पंकज कुमार, शुभम, अतुल उपाध्याय, शंकर गोयल, किशोर गोयल, कन्हैया गोयल, संजीव मिश्रा, संजय भार्गव, रविन्द्र कुमार, कृष्ण पाल, जय भगवान कौशिक, सुंदर लाल गोयल, कुलदीप तोमर, सुनील पयाल, नीरज सैनी, भूपेंद्र जोशी टीवी वाले, शक्ति सिंह, रोहित राठी, प्रभात पुंडीर, राघव तोमर, टीनू सरदार, सौरभ सोम, प्रिंस बंसल का विशेष सहयोग रहा। आरती यज्ञाचार्य कमलेश मिश्रा एवम अनुराग शास्त्री द्वारा आरती संपन्न कराई गई। आरती उपरांत प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।

बता दें कि श्री झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी पर श्रावण मास के उपलक्ष्य में संध्याकालीन महाआरती का आयोजन चला यह आयोजन 15 जुलाई 2023 महाशिवरात्रि पर्व से निरंतर चल रहा है प्रत्येक दिन महा आरती के मुख्य यजमान रहे है और यजमान परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर महा आरती कराई गई

Comments