उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

शि.वा.ब्यूरो, देवबंद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज नव आयुक्त उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने व्यापार मंडल के साथ काम करते हुए व्यापारी हित में काम करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरीके से व्यापारियों के साथ उत्पीड़नात्मक कार्यवाही नहीं की जाएगी।

व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक तायल ने कहा कि प्रशासन और व्यापार मंडल एक-दूसरे के सहयोग से ही कार्य करते हैं। इस मौके पर व्यापार मंडल के संरक्षक संदीप शर्मा एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष अजय गर्ग, महामंत्री राजेश सिंघल, मो0 फिरोज गौड, रोबिन अग्रवाल, प्रवीन धीमान आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Comments