संध्याकालीन महाआरती में आज मुख्य यजमान रहे संजीव अग्रवाल संग उपासना अग्रवाल

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। श्री झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी पर श्रावण मास के उपलक्ष्य में संध्याकालीन महाआरती में आज मुख्य यजमान संजीव अग्रवाल संग उपासना अग्रवाल, संदीप अग्रवाल संग प्राची अग्रवाल, मनोज चौरसिया संग आरती चौरसिया, मनोज उपाध्याय संग शशि उपाध्याय, हरिओम टंडन संग सरिता टंडन, विजय शंकर गोयल संग प्रतिभा गोयल, सुनील पयाल संग विनीता पयाल, कुलदीप तोमर संग सीमा तोमर, विजय माहेश्वरी संग मिथलेश माहेश्वरी सपरिवार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु शिव भक्त महा आरती में शामिल रहे। कार्यक्रम में संरक्षक वेद प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष सुधीर गोयल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सूरी, सचिव तरुण सूरी, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता मदन छाबड़ा, सचिन साहनी, संदीप अग्रवाल पीली कोठी, संजीव कुमार शर्मा प्रधानाचार्य, प्रमोद अग्रवाल, सुनील बजाज, प्रदीप गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, अंकुर तायल, कमल कुमार, डॉक्टर चंद्र मोहन शर्मा, अजय भार्गव, संजय गोस्वामी, सुनील दत्त शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता, पंकज कुमार, शुभम, अतुल उपाध्याय , शंकर गोयल, किशोर गोयल, कन्हैया गोयल, संजीव मिश्रा, संजय भार्गव, रविन्द्र कुमार, कृष्ण पाल, टीनू सरदार, सौरभ सोम, प्रिंस बंसल का विशेष सहयोग रहा। आरती यज्ञाचार्य कमलेश मिश्रा एवम अनुराग शास्त्री द्वारा आरती संपन्न कराई गई। आरती उपरांत प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।

बता दें कि श्री झारखंड महादेव देवालय शिवपुरी पर श्रावण मास के उपलक्ष्य में संध्याकालीन महाआरती का आयोजन चल रहा है यह आयोजन 15 जुलाई 2023 महाशिवरात्रि पर्व से निरंतर चल रहा है प्रत्येक दिन महा आरती के मुख्य यजमान होते है और यजमान परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर महा आरती कराई जा रही है

Comments