सेन्ट एन्ड्रूज पब्लिक स्कूल में अप्सा गर्ल चाइल्ड स्कोलरशिप कार्यक्रम 2023 आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, आगरा। सेन्ट एन्ड्रूज पब्लिक स्कूल के वातानुकूलित डीटोरियम में आयोजित अप्सा गर्ल चाइल्ड स्कोलरशिप-2023 कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार सिंह, बतौर विशिष्ट अतिथि बबिता चैहान तथा अप्सा के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। अप्सा सचिव डाॅ. गिरधर शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा नारी सशक्तिकरण के दृष्टिकोंण से अप्सा गर्ल चाइल्ड स्कोलरशिप कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने युवाआंे को संदेश देने वाले रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के तहत चयनित 34 छात्रों को 8000 प्रति छात्रा डिमान्ड ड्राफ्ट वितरित किये गये। 

विशिष्ट अतिथि बबिता चैहान ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम का समर्थन करते हुए उन्हांेने बेटियों को उनकी शक्ति से जागरूक कराया। उन्होंने बेटे -बेटियों की समानता की भी बात की। उन्होंने कहा कि ‘संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता’ इस उक्ति के माध्यम से विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य पर कायम रहने के लिए कहा। उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इसके निरन्तर चलायमान रहने की भी आशा व्यक्त की। 

बतौर मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह एक अत्यंत सराहनीय कार्य है और भविष्य में निश्चित ही इसके सुखद परिणाम सामने आयेंगे। उन्होंने कहा कि अप्सा के इस कार्य की हृदय से प्रशंसा की जानी चाहिए। अप्सा अध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए बताया कि आज 34 छात्राओं को 8000/- की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार चयनित छात्राओं को 3 वर्षों में कुल 24000 की धनराशि दी जायेगी। उन्होंने बताया कि अब तक 19 लाख 4 हजार रूपये इस कार्यक्रम के माध्यम से अप्सा संगठन द्वारा छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि यह एक विशेष कार्यक्रम है जो अप्सा संगठन की पहचान बन गया है। 


अप्सा के सचिव डाॅ. गिरधर शर्मा ने बताया कि अप्सा सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किये गये। कार्यक्रम में अप्सा उपाध्यक्ष डाॅ. जीएस राना, कोषाध्यक्ष प्रदुम्न चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव त्रिलोक सिंह राना, कर्नल अपूर्व त्यागी, प्रांजल शर्मा, अनिमेष दयाल, डाॅ. फिरोज खान, शिवांजल शर्मा, अपूर्वा शर्मा, ओशिन शर्मा उल्लेखनीय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की ओर से आदित्य अग्रवाल, अरसलान, सुहानी तथा अनिषि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सेन्ट एन्ड्रूज पब्लिक स्कूल की प्राचार्य अंशु सिंह, उप प्राचार्य अभिषेक क्रिस्टी, आलोक वैष्णव, नूतन परिहार, विकास गोयल, संजय मंगल, अनुभव बंसल, अंजना गुप्ता, जूली दीक्षित, हर्षित पाठक आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान द्वारा किया गया। 


Comments