श्री विष्णु भगवान मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

शि.वा.ब्यूरो, देवबंद। श्री विष्णु भगवान मंदिर विष्णु चौक कायस्थवाड़ा में मंदिर जीर्णोद्धार का एक वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मंदिर का निर्माण 1988 में आजाद हिन्द क्लब द्वारा कराया गया था। जिसका जीर्णोद्धार 1 जुलाई 2022 को श्री विष्णु भगवान मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा पूर्ण किया गया। इसी उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव मनाया गया।

उत्सव का उद्घाटन अशोक अग्रवाल द्वारा, दीप प्रज्वलित मास्टर रामशरण गर्ग द्वारा तथा माँ अन्नपूर्णा जी को माल्यापर्ण व चुनरी जितेंद्र बंसल द्वारा किया गया। प्रसाद वितरण अंकुर कंसल की ओर से किया गया। माँ लक्ष्मी जी, माँ दुर्गा जी, माँ पार्वती जी को ट्रस्ट की ओर से चुनरी अर्पित की गई। उत्सव में निखिल गर्ग व गौरव शर्मा की पार्टी द्वारा सुंदर भजन गाकर सभी भक्तजनों को भाव- विभोर कर दिया। 

उत्सव का संचालन महामंत्री रितेश बंसल एडवोकेट द्वारा किया गया। उत्सव में ट्रस्ट के संरक्षक अजय बंसल,अध्यक्ष नीरज कंसल,अजय टंडन, विनय बंसल, सुनील बंसल, पंकज अग्रवाल, अपर बंसल, तुषार अग्रवाल, अक्षय बंसल, नलिन बंसल, पंडित रविकांत शर्मा, रजत बंसल, गौरव अग्रवाल, सौरभ बंसल, आयुष टंडन, निखिल गुप्ता, सोहनवीर त्यागी, राजेन्द्र टंडन, लक्ष्य बंसल, रचना कंसल, छवि बंसल, सोनिया बंसल, आयुषी बंसल,पूनम अग्रवाल, रीमा बंसल,बबली टंडन,रुचि कंसल,श्वेता कंसल,श्रुति गोयल,नेहा,साधना,पूनम, दिव्या,पिंकी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments