शिकार करने पहुंचे दो शिकारी गिरफ्तार, दो फरार

शि.वा.ब्यूरो, बिहारीगढ। बिहारीगढ़‌‌ के मोहण्ड रेंज के जंगल से अवैध असलेह सहित वन्य जंतुओं का शिकार करने पहुंचे चार शिकारियों को वन विभाग की गश्ती टीम ने पेलियो के जंगल में घेर लिया। इस दौरान शिकारियों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दो शिकारियों को छुड़ा लिया। टीम ने दो शिकारियों को पकड़कर बिहारीगढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया। 

गिरफ्तार किए गए शिकारियों में तनवीर और  इरशाद शेरपुर शामिल है। दोनो को  छुरी और  देशी रायफल के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में डिप्टी रेंजर राहुल त्यागी, वन दरोगा रकम सिंह, वन रक्षक श्रवण कुमार, नईम अली शामिल है। इन्होंने अदम साहस का परिचय देते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post