गैर राजनैतिक वीर एकलव्य सेवा संस्था एनजीओ की स्थापना की

शि.वा.ब्यूरो, आगरा। उत्तर प्रदेश में मिशन शिक्षा एवम् स्वास्थ्य को घर-घर एवम जन-जन तक पहुंचाने के लिए वीर एकलव्य सेवा संस्था  (एनजीओ) गैर राजनैतिक की स्थापना की गयी। इस अवसर पर पूर्व निर्धारित एजेंडे के तहत एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था का मूल ढांचा तैयार किया गया।  

संस्था के सचिव ने बताया कि संस्था सबसे पहले कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की काउंसिल करके उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं की रुचि को देखते हुए उनको सही दिशा में अग्रसर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को संस्था का स्मृति चिन्ह भेंट करके उनको सम्मानित किया जाएगा।

ओमवीर सिंह निषाद को संस्था का सरक्षक, विकाश निषाद को अध्यक्ष, एडवोकेट अवधेश मझवार को सचिव, रामकुमार निषाद को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महेश निषाद, देवेंद्र वर्मा सर्राफ, कृष्ण कुमार निषाद, कमल सिंह निषाद उपाध्यक्ष, चंद्र प्रताप सिंह सलाहकार, हिम्मत सिंह सहसचिव सहित भूरी सिंह निषाद, महेश वर्मा, विष्णु प्रताप, पीतम सिंह निषाद, रेनू आदि को फाउंडर मेम्बर के रूप में नियुक्त किया गया। संस्था की स्थापना के लिए नेपाल सिंह, चन्द्र प्रकाश, अजीत वर्मा, संजय वर्मा व मुकेश कुमार ऋषि वर्मा आदि ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Comments