राम कुमार वालिया के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का जोरदार स्वागत

राहुल बिष्ट, नई दिल्ली। भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड़ के पूर्व राज्य मंत्री राम कुमार वालिया के नेतृत्व में आज यहां संस्था के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का जोर-शोर के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मैं राम कुमार वालिया एवं उनके साथ आए सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं तथा उन्हें आमंत्रित करता हूं कि सभी सामाजिक एवं गणमान्य लोगों को एकजुट होकर लोगों की जन सेवा के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन कल्याण के कार्य कर रही सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इनका लाभ लोगों तक पहुंचाने में हमारा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा जनहित के मुद्दों पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भी भागीदारी कर संगठन को मजबूत बनाने में भी अपनी अहम भूमिका अदा करें। 

सभा को संबोधित करते हुए राम कुमार वालिया ने कहा कि भारतीय सर्व समाज महासंघ सदैव ही जन कल्याण के कार्य में  समर्पित है, इसी कारण बड़ी संख्या में लोग संस्था से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में संस्था के 3 लाख से अधिक सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि अकेले दिल्ली में ही पचास हजार से भी अधिक संस्था के पंजीकृत सदस्य हैं। उन्होंने जमीन से जुड़े हुए वीरेंद्र सचदेवा को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि जब-जब भी आप हमें आमंत्रित करेंगे, तब-तब हम और हमारे कार्यकर्ता आपके नेतृत्व में आयोजित सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे। 

इस अवसर पर एनजीओ एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज तोमर, विकास जिंदा है राष्ट्रीय संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता शर्मा, समाजसेवी चैधरी वीरेंद्र सिंह, पीडी जैन, अजय गुप्ता, मोहन भारद्वाज, राजकुमार रावल, नरेश रावल, संतोष राणा, कमल यादव आदि सहित बड़ी संख्या में संस्था के लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments