बतौर मुख्य अतिथि नामांकन सभा को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने कहा कि जनता के लिए ये उपचुनाव साधारण नही है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि उत्तर प्रदेश और जनपद के लोग दंगा मुक्त प्रदेश चहाते है या उन्हें चहाते है जिन्होंने दंगे में जिले को झोक दिया था। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद जितने भी चुनाव हुए वह सभी भाजपा ने जीते। उत्तर प्रदेश के इतिहास पर नजर डाले, जनपद के लोगों ने इतिहास बनाने का काम किया है। दूसरी सरकारों में अमीर और अमीर होते गए और गरीब और गरीब होते गए। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले घोटाले के नाम से देश जाना जाता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में देश के सम्मान को बठाया। उन्होंने गरीब अमीर के बीच की खाई मिटाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले सपा में जितना बड़ा गुंडा होता था, उसका उतना ही बड़ा झंडा लगाता था। सपा का नारा था जो प्लाट खाली वह प्लाट हमारा है। उन्होंने कहा कि एनसीआरपी के आकंडे आए तो यह माना गया कि पहले दंगा प्रदेश था, लेकिन अब दंगा मुक्त प्रदेश है। बहु-बेटियों को गलत देखते थे, इसलिए रोमियों स्कवाड बनाया गया और साढे सोलह हजार मुकदमें दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि खतौली की जनता फिर से गुण्डा गर्दी नही होने देगी। उन्होंने रोलोद पर तंज कसते हुए कहा कि जनता तय करे सोचे रालोद ने क्या किया, इन्हें यहा स्थानीय प्रत्याशी नही था। उन्होंने फिल्मी गाना गया तुम तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाओंगे? पांच तारीख को पहली गाड़ी से लौट जाओगे।
नामांकन सभा को सम्बोधित करते हुए स्थानीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने कहा विपक्षी गठबंधन प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों ने पहले भी बाहरी व्यक्ति को विधायक बनाकर देख लिया है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के फरीदाबाद के चक्कर काटकर गाड़ियों के टायर घिस गए। उन्होंने कहा कि यदि फिर से वही गलती दोहरायी तो बाहर वालों को कहा ढूंढोगें। उन्होंने कहा कि जिन पर पचास मुकदमें चोरी, डकैती, हत्या, राहजनी के है, ऐसे लोग समाज के लिए कैंसर है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने आपरेशन कर दिया कीमोथेपी होनी बाकी है। उन्होंने कहा कि चैधरी चरणसिंह ने भी दागियों को पसंद नही किया और न ही चुनाव में उम्मीदवार बनाया।
राज्य सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के हम कार्यकर्ता है। जीत में क्या अंतर आएगा, यह देखना है। जिनती मतों से पहले जीत हुई इस बार दोगनी मतों से जीत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो लोग बाहर है उन्हें फोन करो, चिटटी भेजो, एसएमएस करों। उन्हें मतदान के लिए बुलाओं।
नामांकन सभा में मंत्री डाॅ संजीव बालियान, भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, सुखविंद्र सोम, विधायक ब्रिजेश सिंह, सोमेंद्र तोमर मंत्री, लोकेश प्रजापति मंत्री, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, यशपाल पंवार, देववत्त त्यागी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मलखान सैनी, वंदना वर्मा, विधायक अमित अग्रवाल, राजू अहलावत, अमित शास्त्री, पंकज भटनागर, अमित उपाध्याय, सुधीश पुंडीर, नीटू उपाध्याय, अमित जैन, सुरेश आर्य, राकेश प्रजापति, कंवरसैन जैन, श्याम रहेजा, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, राजीव गुम्बर, जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सोम, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक काकरान, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा खतौली के मंडल उपाध्यक्ष कुशांक ग्रोवर सहित विधानसभा के मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।