दो शातिर अपराधी पकड़े

गौरव सिंघल, सहारनपुर। थाना सरसावा के उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह ने मय हमराही फोर्स के साथ एक रेप के अभियुक्त दीपक उर्फ राजा पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम असदपुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी  पर पोक्सो एक्ट अधिनियम पहले ही लगी हुई थी। इसके अलावा थाना सरसावा के ही सब इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह ने भी अपने सहयोगी दल के सहयोग से एक जालसाजी के मामले मे फरार चल रहे सुशील शर्मा पुत्र बारूमल निवासी ग्राम सोराना को गिरफ्तार करने महत्वपूर्ण सफलता हांसिल की है। सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

Comments