शि.वा.ब्यूरो, खतौली। त्यागी समाज की एक बैठक आज अनुराग भवन मोहल्ला तगान में हुई, जिसकी अध्यक्षता नरेंद्र त्यागी माचरा व संचालन अमित त्यागी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष देवव्रत त्यागी व पूर्व चेयरमैन खतौली पारस जैन रहे। बैठक में पूर्व विधायक विक्रम सिंह सैनी को त्यागी समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। त्यागी समाज द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे त्यागी समाज के अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी द्वारा कहा गया कि इस उपचुनाव में त्यागी समाज भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार श्रीमती राजकुमारी देवी को भारी मतों से जिताएंगे। त्यागी समाज द्वारा पूर्व विधायक श्री विक्रम सैनी को 11000 सहयोग राशि प्रदान की गई।
बैठक में मुख्य रूप से नरेंद्र त्यागी अध्यक्ष त्यागी समाज, वरुण त्यागी, आदेश त्यागी, बृजेश त्यागी, नरेश त्यागी, सुमन त्यागी, मदन त्यागी, सम्राट त्यागी, प्रिंस त्यागी प्रधान मोरकुक्का, रवि त्यागी, सचिन त्यागी, सत्येंद्र त्यागी, राजकुमार त्यागी, विवेक त्यागी, विशु त्यागी मोरकुक्का, अमित त्यागी, नरेश त्यागी, शुभम त्यागी, नरेंद्र त्यागी, प्रशांत त्यागी, विक्रांत त्यागी, सुखबीर सिंह त्यागी, अनिल त्यागी, भानु प्रकाश त्यागी, संदीप त्यागी, ब्रजमोहन त्यागी, अश्वनी त्यागी, राजेंद्र त्यागी, मदन पाल त्यागी, बॉबी त्यागी, चंदेश्वर त्यागी प्रधान मोरकुक्का, जसवंत प्रधान, उमेश त्यागी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।