गौरव सिंघल, देवबंद। पुलिस ने अदालत के दो वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा के निर्देशो के अनुपालन में संदिग्ध वांछितो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा वाद सं0 2792/03 धारा 4/25 एर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी राकेश कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी जटौल दामोदर थाना देवबंद को 6 अक्टूबर को उसके के मकान से गिरफ्तार किया। वाद सं0 05/22 धारा 128 सीआरपीसी न्यायालय कुटुम्ब लक्सर जनपद हरिद्वार से सम्बन्धित वारण्टी जितेन्द्र पुत्र बाबूराम निवासी तल्हेडी बुजुर्ग को 7 अक्टूबर को उसके मस्कन ग्राम तल्हेड़ी बुजुर्ग से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शुदा वारण्टियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।