गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना रामपुर मनिहारन पुलिस ने चार शातिर गोकशों को गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि थाना रामपुर मनिहारन पुलिस द्वारा 04 शातिर गोकश खुशनुद, शमशेर, आशू, साजिद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से गोवंश के अवशेष, गोकशी के उपकरण, 01 मोटर साईकिल व एक तंमचा मय 2 कारतूस जिन्दा 315 बोर नाजायज बरामद किया गया है।