शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मेरठ। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के तत्वाधान में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय "आजादी के 75 वर्ष: चुनौतियां व उपलब्धियां" रहा।  

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ० पूनम भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों की लगभग 22 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य ने आजादी के अमृत महोत्सव के लक्ष्य, अचीवमेंट्स पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता के सही अर्थ को समझ उसकी हर हाल में हिफाजत  व सम्मान करने पर बल दिया। 

प्रतियोगिता में कुमारी रोशन प्रथम, आकांक्षा सिंह द्वितीय व गरिमा तृतीय स्थान को प्राप्त हुआ। निर्णायक के रूप में डॉ. अनीता गोस्वामी, डॉ. राजकुमार , डॉ. अमर ज्योति उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. पारुल मलिक, डॉ. ज्योति चौधरी का सहयोग रहा।


                                
              

Post a Comment

Previous Post Next Post