समाजवादी पार्टी के नेताओ ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन

खतौली। मीडिया प्रभारी अभिषेक गोयल ने बताया कि आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से खतौली विधानसभा व नगर के सपा नेताओ, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा तासीर हसन के काज़ी कालोनी स्थित बचपन प्ले स्कूल बुढ़ाना रोड़ पर मनाया गया। इस अवसर पर विनय पाल प्रमुख, विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, नगर अध्यक्ष इरशाद जाट, देवराज त्यागी, बृजराज सैनी, चेयरमैन पुत्र काज़ी नबील, हाजी इकबाल, अभिषेक गोयल, पंकज सैनी, अरशद मुल्तानी ने केक काटकर सभी को शुभकामनाएं दी। आफाक पठान, शारीक कुरैशी, अर्पित गुप्ता, अफसान सिद्दीक, आबिद कस्सार, आरिफ शेख मसूरी ने लड्डू खिला कर सभी का मुँह मीठा किया।
कार्यक्रम में हाजी यूसुफ, काज़ी फसीह अख्तर, हारून अंसारी, देविंदर कुमार, अमीर मुल्तानी, विनय उपाध्याय, संजय बेनीवाल, नाजिम सिद्दीकी, शजाद अब्बासी, राहुल विश्वकर्मा, नईम मलिक, विभू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post