पद्मविभूषण, पदमभूषण तथा पदमश्री उपाधियों हेतु प्रस्ताव 11 जुलाई तक
बाराबंकी। जिला क्रीडा अधिकारी द्वारा बताया गया कि आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 को दी जाने वाली पद्मविभूषण, पदमभूषण तथा पदमश्री उपाधियों हेतु किन्ही महानुभाव/महानुभावों के नाम को प्रस्तावित करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के सम्बन्ध में साइटेशन निर्धारित प्रारूप पर चार प्रतियों में प्रस्ताव 11 जुलाई, 2021 तक निदेशालय को उपलब्ध कराये जाने है। पात्र व्यक्ति अपना आवेदन प्रस्तुत करने हेतु 10 जुलाई, 2021 तक जिला खेल कार्यालय बाराबंकी में अपना आवेदन उपलब्ध करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय में संपर्क किया जा सकता है।
Comments