नवलपाल प्रभाकर 'दिनकर' ने किया राष्ट्रीय आंचलिक की बिहार इकाई का उद्घाटन

 

शि.वा.ब्यूरो, मुंबई। भारत की साहित्यिक निस्वार्थ राष्ट्रीय संस्था राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान की बिहार इकाई के उद्घाटन समारोह मे संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए। बिहार इकाई की अध्यक्ष बबिता सिंह द्वारा आयोजित समारोह का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक नवलपाल प्रभाकर 'दिनकर' ने किया।

बतौर मुख्य अतिथि नवसृजन संस्था की सचिव एवं अतिथि साहित्यकार पूजा ऋतुराज, पूर्व मॉडल दिपाली सोढ़ी, असम अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव सहकानूनी सलाहकार अनुजा 'मनु', राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिया सिंह, अन्तराष्ट्रीय साहित्य राजदूत अंशु पाल 'अमृता' (राष्ट्रीय संचालक), राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ मंत्री, निक्की शर्मा 'रश्मि', बिहार प्रांत उपाध्यक्ष वीणा द्विवेदी, बिहार प्रांत महासचिव रेणु शर्मा, बिहार प्रांत महासचिव रुपा वात्सायन (पूर्व मिसेज इंडिया), बिहार प्रांत प्रचार सचिव प्रेमलता सिंह, बिहार प्रांत वरिष्ठ मिडिया प्रभारी कपिलेश्वर, बिहार प्रांत मिडिया प्रभारी धीरज कुमार, बिहार प्रांत कोषाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, बिहार प्रांत कानूनी सलाहकार अखौरी चन्द शेखर, बिहार प्रांत महामंत्री भारती, बिहार पटल प्रभारी पूनम कुमारी के द्वारा भव्य कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया।


नवल पाल के द्वारा संस्था के बारे मे विस्तार बताया तथा रुपेश ने संस्था के साहित्यिक कार्यक्रम एवं उदेश्य के बारें मे जानकारी दी। बबिता ने साहित्य के प्रति उनके लगन एवं समाजिक सरोकार और उदेश्यो के बारें मे बताया। श्रृंगार रस की कवि अंशुपाल 'अमृता'  ने श्रृंगार रस की रचनाओं से सभी को सराबोर कर दिया। लखनऊ से अनुजा 'मनु'  ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम मे चार चांद लगा दिये। मुंबई से निक्की शर्मा 'रश्मि' ने भी अपनी खूबसूरत रचनाओं से सबका मन मोह लिया।

इस अवसर पर आयोजित विराट कवि सम्मेलन का संचालन पूर्व मिसेज इंडिया एवं पूनम कुमारी ने किया।


कवि सम्मेलन में मधु वैष्णव मान्या जोधपुर राजस्थान, दर्शन जोशी संगमनेर, सुरेश मीणा बांसवाड़ा राजस्थान, स्मिता पाल (साईं स्मिता) झारखंड, खुशबू उत्तर प्रदेश, जितेन्द्र कुमार चन्द्राकर ग्राम खरौरा छत्तीसगढ़, खान मनजीत भावड़िया मजीद हरियाणा, अरविंद अवस्थी मीरजापुर उप्र, धनेश्वर प्रसाद देवांगन व्याख्याता सारागाँव जाँजगीर चांपा छत्तीसगढ़, विकास चारण "दिवान जी" बीकानेर राजस्थान, सविता मोदी मंडला (म प्र), डॉ. जयप्रकाश नागला नांदेड़ महाराष्ट्र, डॉ असीम आनंद आगरा उतर प्रदेश, अंजनी शर्मा गुरुग्राम हरियाणा, डाः नेहा इलाहाबादी दिल्ली, सनुक लाल यादव बालाघाट मध्यप्रदेश, प्रिया गुप्ता छत्तीसगढ़, निधी कुमारी मुजफ्फरपुर (बिहार), विशाल चतुर्वेदी " उमेश " जबलपुर मध्यप्रदेश, ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम कानपुर नगर, केके सिंह 'आमद' साधुपुरी फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), सरोज साव 'कमल' रायगढ़ छत्तीसगढ़, रमा बहेड़ राम बिहारी पचौरी भिंड (मध्य प्रदेश), विजय कुमार कंकेर औरंगाबाद बिहार, डॉ रश्मि शुक्ला प्रयागराज, सुरेन्द्र नाथ सिंह गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश), डॉ दीपा अंटिन बेलगावी कर्नाटक, कमलेश पाण्डेय 'कमल' प्रयागराज, डॉ. सम्पत लाल रेगर राजसमंद (राजस्थान), अनामिका वैश्य आईना लखनऊ आदि नामी-गिरामी साहित्यकारॉ ने भाग लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post